'राज कपूर थे बॉलीवुड के पहले कबीर सिंह'- कंगना की बहन रंगोली के ट्वीट से हंगामा
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की ट्वीट्स काफी ज्यादा छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होने एक रिट्वीट किया था जिसमें राज कपूर नजर आ रहे थे। इस सीन में राज कपूर एक्ट्रेस के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे जिसमें लिखा हुआ था राज कपूर इंडस्ट्री के पहले कबीर सिंह हैं। यही नहीं उन्होने ऋतिक रोशन के कंगना पर बयान के बाद एक ट्वीट किया है। ऋतिक ने कहा था कि इस देश में उन महिलाओं के लिए कोई कानून नहीं है जो पुरुषों से बद्तमीजी करती हैं।
इस बयान के सामने आते ही रंगोली चंदेल ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो कि इस समय छाया हुआ है। रंगोली चंदेल ने सीधे ऋतिक रोशन की खबर को साझा करते हुए लिखा..

अरे चल भाई, आगे बढ़, थोड़े-थोड़े दिनों बाद बेइज्जती की डोज की लत लग गई है शायद, तेरे लिए अब मेरे पास कोई डोज नहीं है चल फूट यहां से।' उनके ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
बता दें कि रंगोली चंदेल ना सिर्फ ऋतिक रोशन ने से उलझी रहतीं हैं बल्कि वो कई सितारों और बॉलीवुड के लोगों को खरी खोटी सुनाती रहती हैं। रंगोली चंदेल कंगना को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। इन लोगों से कंगना का है 36 का आंकड़ा..


Click it and Unblock the Notifications