..................... Raj Kapoor की हवेली को गिराने को लेकर पाकिस्तानी कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला Raj Kapoor- Pakistani court took a big decision regarding the demolition of Actor's mansion - Hindi Filmibeat

Raj Kapoor की हवेली को गिराने को लेकर पाकिस्तानी कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कई लोगों को लगेगा झटका!

raj kapoor

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और फिल्ममेकर राज कपूर की हवेली को लेकर आए दिन कई तरह की खबरों सामने आती रहती हैं और इस वक्त फिर से वो चर्चा में है। दरअसल हम उस हवेली की बात कर रहे हैं जो कि पाकिस्तान में है और इसको ढहाने को लेकर पाकिस्तान की कोर्ट ने एक अहम फैसला लिया है।

बता दें कि राज कपूर की इस हवेली को ढहाने के लिए एक पेटीशन दायर की गई थी जिसको लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट का कहना है कि राज कपूर की ये हवेली गिराई नहीं जाएगी।

जी हां, राज कपूर के इस बंगले को कोर्ट के द्वारा बचा लिया गया है। इसके पहले पेशावर की अदालत ने महान अभिनेता दिलीप कुमार की हवेली के अधिग्रहण की प्रक्रिया से संबंधित उसी अदालत के पहले के एक फैसले के आलोक में याचिका को खारिज कर दिया, जिसे भी राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में ये कहकर याचिका दायर की गई थी कि उनके परिवार के द्वारा साल 1969 में राज कपूर का वो घर खरीद लिया गया था और उनका मालिकाना हक है। हालांकि अदालत ने इस घर को गिराने को लेकर रोक लगा दी है।

अब देखना ये है कि इसको भी दिलीप कुमार के घर की तरह राष्ट्रीय संपति घोषित किया जाता है या नहीं हैं। अदालत के इस फैसले से वो पाकिस्तानी भी खुश हैं जो कि राज कपूर से प्यार करते हैं और उनके फैंस हैं। राज कपूर की बात करें तो उन्होने हिंदी में सिनेमा जो योगदान दिया है वो काफी शानदार है।

आज भी उनकी पीढी से रणबीर कपूर लगातार धमाका कर रहे हैं और करिश्मा कपूर के साथ साथ करीना कपूर भी दमदार एक्टर्स हैं। हालांकि वो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके द्वारा चलाया गया परिवार आज लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है।

Read more about: raj kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X