अफ्रीका में लोकप्रिय हैं राज कपूर

बैंड के एक सदस्य इज्म ने बताया, "मेरे पिता एक अफ्रीकी थे और उन्होंने जो पहली फिल्म देखी थी वह इंदिरा गांधी पर बनी एक भारतीय फिल्म थी। अफ्रीका में भारतीय फिल्में बहुत लोकप्रिय हैं। मुझे नाम तो याद नहीं हैं लेकिन मैंने भी कई फिल्में देखी हैं।" उन्होंने कहा, "सेनेगल में राज कपूर बहुत लोकप्रिय हैं।" बैंड ने राजधानी में एलियांस फ्रांकेस द्वारा आयोजित 'फ्रैंकोफोनी वीक 2010' में प्रस्तुति दी थी। वह भारत की 12 दिवसीय यात्रा पर है।
इज्म ने कहा, "हम अप्रैल की शुरुआत तक भारत में हैं और कोलकाता, चेन्नई, मुंबई व मैसूर सहित 12 शहरों में अपनी प्रस्तुति देंगे।" उन्होंने कहा, "जब हम मुंबई में होंगे तब हम बॉलीवुड कलाकारों से मिलने और बॉलीवुड की कुछ फिल्में देखने की कोशिश करेंगे।" बैंड को 1998 में अपनी पहली एलबम 'थियोकोउली' से ही प्रसिद्धि हासिल हो गई थी। उनका संगीत पारंपरिक और आधुनिक अफ्रीकी संगीत का मिश्रण है। उनके गीत वोलोफ, पेउल, मैडिंग्यू, फ्रांसीसी और अंग्रेजी भाषाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











