राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन, बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख
दिग्गज अभिनेता व फिल्ममेकर राज कपूर की बेटी व ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को नई दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें वह श्वेता बच्चन की सास भी थीं। श्वेता की शादी ऋतु नंदा के बेटे से हुई थी। इस मौके रिद्धिमा कपूर जोकि ऋषि कपूर की बेटी हैं, उन्होंने बुआ को याद करते हुए उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
कुछ देर पहले रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की और वह लिखती हैं कि मैंने अपनी जिंदगी में उनके जितना विनम्र शख्स कोई नहीं देखा। वह काफी कोमल और शांत महिला थी। बुआ मुझे आपकी याद हमेशा आएगी। इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी कमेंट कर दुख जाहिर करती हैं।

वहीं एकता कपूर ने भी रिद्धिमा कपूर की तस्वीर पर कमेंट किया। इस तरह कई बॉलीवुड सितारों ने इस दुख की घड़ी पर दुख जाहिर किया। हालांकि अभी तक कपूर परिवार की तरफ से किसी भी तरीके का बयान साझा नहीं किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतु 2013 से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। वह अमेरिका से इलाज करवा रही थीं। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा या मुंबई में इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। खैर इससे पहले साल 2018 में ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications












