..................... Raj & DK teams up with Rajkummar Rao for their next big budget comedy-thriller for Netflix | राज और डीके की कॉमेडी-थ्रिलर नेटफ्लिक्स सीरीज में राजकुमार राव फाइनल- बिग बजट तैयारी - Hindi Filmibeat

राज और डीके की कॉमेडी-थ्रिलर नेटफ्लिक्स सीरीज में राजकुमार राव फाइनल- बिग बजट तैयारी

निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने हाल ही में अपनी अगली सीरीज की घोषणा की है, जिसमें राजकुमार राव मुख्य अभिनेता होंगे। साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' के बाद राज- डीके और राजकुमार का यह दूसरा सहयोग है। इस सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "एक रोमांचक शुरुआत। मैं इस टैलेंटेड जोड़ी के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूं।"

एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया, "इस कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज को भव्य स्तर पर बनाया जाएगा और यह राजकुमार के पहले कभी न देखे गए अवतार को सामने लाएगा। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।"

raj-dk-teams-up-with-rajkummar-rao-for-their-next-big-budget-comedy-thriller

बधाई दो, हिट: द फर्स्ट केस, मोनिका ओ माई डार्लिंग और अनुभव सिन्हा के साथ भीड़ की रिलीज के साथ राजकुमार राव इस साल दर्शकों को चकित करने वाले हैं। राज और डीके की अगली फिल्म साइन करके, अभिनेता एक और शैली को एक्सप्लोर करेंगे। वह अपने सभी आगामी प्रोजेक्ट्स के साथ विविध सिनेमा जगत में कदम रखने को लेकर उत्साहित हैं।

वहीं, निर्माता- निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके की बात करें तो अमेज़न प्राइम वीडियो की बहुचर्चित सीरीज 'द फैमिली मैन' के साथ इनकी फैन फॉलोइंग गजब की हो चुकी है। लोगों को अब इस जोड़ी की अगली प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।

फिलहाल राजकुमार राव के सीरीज का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज में राजकुमार के साथ आदर्श गौरव और दुलकर सलमान भी लॉक हो चुके हैं। सीरीज फ्लोर पर जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X