हो गया धमाकेदार खुलासा, हॉरर फिल्म स्त्री पार्ट 2 और पार्ट 3 के लिए तैयार हो?
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर फिल्म स्त्री तीन फिल्मों की एक सीरीज़ है और इसका खुलासा किया है खुद फिल्म की लेखक जोड़ी राज निदिमुरू और कृष्णा डीके ने। हाल ही में एक इंटरव्यू में राज - डीके ने माना कि वो स्त्री के अगले पार्ट पर तेज़ी से काम कर रहे हैं जिसके बाद वो गो गोआ गॉन सीक्वल पर काम करेंगे।
स्त्री, एक हॉरर फिल्म थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का अंत बेहद दिलचस्प था और तब से लोग इस बात की तह तक जाने में लगे हैं कि आखिर स्त्री कौन है और क्या श्रद्धा कपूर भी एक भूत हैं। जिस तरह से फिल्म का अंत हुआ उससे लोगों को यही लगा।

फिल्म को डायरेक्ट किया था अमर कौशिक ने और इसे प्रोड्यूस किया था दिनेश विजान और राज - डीके ने। अब फिल्म के अगले पार्ट की तैयारी चल रही है। वैसे भी आजकल बॉलीवुड में हॉरर का अलग फ्लेवर आ चुका है और लगातार हॉरर और सस्पेंस फिल्में लोगों के होश उड़ा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











