चिंटू सब ठीक है न? जवाब आया- ठाकुर मुझे कैंसर हो गया है, फोन पर ही रोने लगे थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके करीबी दोस्त राज बंसल ने उस रात का किस्सा सुनाया है, जब ऋषि कपूर ने उन्हें फोन करके ये बुरी खबर बताई थी कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। बता दें कि राज बंसल और ऋषि कपूर की दोस्ती तीन दशक पुरानी है। दोनों को पहली बार यश चोपड़ा ने एक फिल्म के सेट पर मिलवाया था।
यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हो गई। ऋषि कपूर और राज बंसल दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब रहे हैं। राज बंसल अपने दोस्त ऋषि के जाने से बेहद दुखी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि कपूर परिवार के बाद वह पहले ऐसे इंसान थे, जिन्हें ऋषि कपूर ने अपनी इस खतरनाक बीमारी के बारे में बताया था।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर अपने जीवन के हर गहरे मसले पर राज बंसल से जरूर चर्चा करते थे। चांदनी फिल्म की शूटिंग पर हुई दोनों की ये मुलाकात कायम के लिए एक गहरी दोस्ती बन गई। कैंसर की खबर सुनकर राज को भी गहरा झटका लगा था। उन्होंने ऋषि कपूर को हौसला रखने की सलाह दी थी।


Click it and Unblock the Notifications