राज बब्बर खोलेंगे अपने और स्मिता के रिश्ते का राज

अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर अपनी दूसरी पत्‍‌नी स्मिता पाटिल और बेटे प्रतीक के बारे में बात करने से काफी समय से कतराते रहे हैं। बब्बर के बारे में यहां तक कहा गया कि उन्होंने अपने करियर को संवारने के लिए स्मिता का इस्तेमाल किया।

साल 1986 में बेटे प्रतीक को जन्म देने के दो हफ्ते बाद स्मिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद यह अफवाह भी फैली थी कि की राज ने प्रतीक की जिम्मेदारी उठाने से इंकार कर दिया था। इन आरोपों को झेलने के बावजूद अभिनेता ने चुप्पी साधे रखी।

मगर अब उन्होंने अपनी खामोशी तोड़ने का फैसला कर किया है। उन्होंने ए बुक ऑफ पैन नाम से किताब लिखने का फैसला किया है जिसमें खुद पर लगे आरोपों का जवाब देंगे। उन्होंने बताया, मुझे लगता है कि अगर सच आपके अपनों को दुखी करता है तो ऐसे सच को बोलने का कोई फायदा नहीं है।

मैंने अपने परिवार की भलाई के लिए कभी अपना मुंह नहीं खोला। अब लगता है कि सच बोलने का समय आ गया है। बॉलीवुड में संघर्षरत प्रतीक की पिता से नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना सरनेम बब्बर लिखना बंद कर दिया है। उम्मीद करते हैं कि यह किताब पिता और पुत्र के बिगड़े संबंधों को सुधारने में मददगार होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X