..................... Raj and sonam drug addicts? Raja Raghuvanshi's brother claims, demanded police to give third degree! - Hindi Filmibeat

'नशेड़ी हैं राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी..' राजा रघुवंशी के भाई का दावा, पुलिस से की थर्ड डिग्री देने की मांग!

news

Raj Kushwah Sonam Drug Addict- राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा सामने आता है जो कि लोगों को नहीं चर्चा में डाल देता है। अब इंदौर के इस मशहूर हत्याकांड में कहा जा रहा है कि राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी नशे के आदी थी।

ये दावा मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने किया है। उनका कहना है कि सोनम और राज दोनों ही ड्रग एडिक्ट हैं। हालांकि इसको लेकर क्या सच्चाई है इसका जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई है।

राजा रघुवंशी के बड़े भाई इस बात से भी भड़के हुए हैं क्योंकि मर्डर केस में आरोपी आनंद और आकाश ने जो बयान पहले दिया था उससे वो दोनों अब पलट चुके हैं। विपिन का ऐसा मानना है कि अपने पुराने बयान से सोनम और राज भी बदलेंगे।

थर्ड डिग्री देने की मांग

विपिन ने पुलिस के सामने कई मांगे रखी हैं। उनका कहना है कि राज और सोनम की बड़ी मात्रा में ड्रग्स लेते थे और इसलिए उनका नार्को टेस्ट होना चाहिए। अगर नार्को टेस्ट होगा तो वो अपने बयानों से पलट नहीं पाएंगे वरना वो कभी भी बयान बदल सकते हैं। इसके अलावा दोनों से सख्ती से पूछताछ करने के लिए पुलिस को थर्ड डिग्री का इस्तेमाल भी करना चाहिए ताकी वो खुलकर सच्चाई बताएं। विपिन की इन मांगो को लेकर अदालत क्या फैसला सुनाती और पुलिस क्या करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हत्या असल में क्यों की गई है इसको लेकर लगातार छानबीन की जा रही है।

पुलिस लगातार कर रही गिरफ्तारियां

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पुलिस चौकन्ना है और अब तक इस मामले में सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, फ्लैट मालिक, चौकीदार और ब्रोकर समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Read more about: hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X