..................... निर्देशक का आत्मविश्वास देखती हूं:राइमा - Hindi Filmibeat

निर्देशक का आत्मविश्वास देखती हूं:राइमा

निर्देशक का आत्मविश्वास देखती हूं:राइमा

अभिनेत्री राइमा सेन का मानना है कि किसी भी फ़िल्म को साइन करने से पहले वो निर्देशक का उस फ़िल्म के प्रति आत्मविश्वास जरुर देखती हैं. उनका मानना है कि ये किसी भी फ़िल्म की सफलता के लिए ज़रुरी होता है.

राइमा का कहना है कि किसी भी फ़िल्म को साइन करते समय वो काफ़ी सावधानी बरतती हैं.

वो कहती हैं, "किसी भी फ़िल्म को साइन करने से पहले मैं दो बातों का ख़ास ख्याल रखती हूं. पहला ये कि उस फ़िल्म में मैं किस तरह का किरदार निभा रही हूं और दूसरा ये कि जो डायरेक्टर वो फ़िल्म बना रहा है उसमें अपनी फ़िल्म को लेकर आत्मविश्वास कितना है."

राइमा सेन की हाल ही में आई फ़िल्म 'द जैपनीज़ वाइफ़' में उन्होंने राहुल बोस के साथ अभिनय किया है. इस फ़िल्म की निर्देशक अपर्णा सेन हैं.

राइमा ने मंगलवार की दोपहर इस फ़िल्म का डीवीडी लांच भी किया. इस फ़िल्म में काम करने के अनुभव के बारे में वो कहती हैं, " द जैपनीज़ वाइफ़ में काम करने का अनुभव बड़ा मज़ेदार रहा क्योंकि इस फ़िल्म की कहानी बहुत ही शानदार है. इसमें मेरे साथ राहुल बोस भी थे जो कि एक उम्दा कलाकार हैं. इसके अलावा फ़िल्म की निर्देशक अपर्णा सेन एक जानी मानी निर्देशक हैं." 'द जैपनीज़ वाइफ़' में राइमा ने एक विधवा मां की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है.

राइमा ने हिंदी के साथ साथ कई बंगाली फ़िल्मों में भी काम किया है और उन्हें बेहतरीन अदायगी के लिए काफ़ी सराहा भी जाता है.

फ़िल्मों में अभिनय करने के अलावा राइमा को घूमना और अच्छी किताबें पढ़ने का भी शौक है. वो कहती हैं, "मुझे घूमना काफ़ी पसंद है और लंदन मेरी पसंदीदा ज़गह है क्योंकि वहां मेरे कई दोस्त रहते हैं. घूमने के अलावा मुझे ऑटोबॉयोग्राफ़ी पढ़ने में भी मज़ा आता है."

राइमा की जल्द ही आने वाली कुछ फ़िल्में हैं 'मिर्च' जो कि एक मसाला फ़िल्म है और बंगाली फ़िल्म 'नौको डूबी' जिसमें वो पहली बार अपनी बहन रिया सेन के साथ नज़र आएंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X