रायमा सेन की 'मिर्च'

रायमा कहती हैं, “ये फ़िल्म पूरी हो गई है. इस दिलचस्प फ़िल्म में मेरा और कोंकना का डबल रोल है." मिर्च के अलावा रायमा सेन निकट भविष्य में जैपनीज़ वाइफ़, नौका डूबी, तीन पत्ती में भी दिखेंगी. 'तीन पत्ती" में रायमा सेन एक मेहमान कलाकार के रुप में नज़र आएँगी. गांधी फ़िल्म में महात्मा गांधी का रोल करने वाले बेन किंग्सले और अमिताभ बच्चन लीना यादव निर्देशित 'तीन पत्ती" में प्रमुख भूमिकाओं में हैं. रायमा कहती हैं लीना यादव के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा और उनका रोल छोटा भले ही हो लेकिन महत्वपूर्ण है.
'दो दुनी'
रायमा सेन कहती हैं कि वो बहुत सारी फ़िल्में करना चाहती हैं. उनके मुताबिक वो हमेशा ऐसी चीज़ें करना चाहतीं हैं जो वो एक वक़्त नहीं करना चाहतीं थीं. इसके अलावा रायमा सेन सिद्धार्थ सिन्हा की फ़्रैंच प्रॉडक्शन 'दो दुनी" में भी दिख सकतीं हैं. उन्होंने अभी इस फ़िल्म को करने का आख़री फ़ैसला नहीं किया है.
रायमा सेन कहतीं हैं, “ मैंने कॉंसेप्ट सुना है लेकिन स्क्रिप्ट नहीं देखी. ये फ़िल्म शायद अगले साल ही शुरु होगी." रायमा सेन मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी और सुचित्रा सेन की पौत्री हैं. उनकी बहन रिया सेन भी फ़िल्म कलाकार हैं.


Click it and Unblock the Notifications











