..................... Raihan Vadra and Aviva Baig's engagement ceremony on New Year celebrations - Hindi Filmibeat

नए साल के जश्न के साथ शुरु होगी रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई, चर्चा में है कपल

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: कुछ दिनों से लगातार रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान की शादी को लेकर चर्चा रही थी। रेहान वाड्रा कई सालों से अवीवा बेग को डेट कर रहे हैं और अब उनकी शादी की खबरें आम हो रही हैं।

Raihan Vadra

अपडेट आया है कि काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें हैं कि नए साल के जश्न के लिए पूरा परिवार छुट्टी पर है इसी दौरान दोनों की सगाई होने वाली है। 31 दिसंबर की रात को ये सगाई होगी। रेहान वाड्रा और अवीवा बेग इस पल के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

कहां होगी सगाई?

एबीपी न्यूज की एक खबर की मानें को रेहान वाड्रा और अवीवा का परिवार एक साथ इस नए साल के जश्न के लिए मौजूद है। रणथंबौर में होटल शेरबाग में दोनों की रिंग सेरेमनी हो सकती है। अवीवा का नाम सामने आते ही लोग उनको लेकर सोशल मीडिया पर ढेरों बातें कर रहे हैं और गूगल पर उनको लेकर सर्च भी सामने आ रहे हैं।

हालांकि ना तो प्रियंका और ना ही रॉबर्ट वाड्रा की तरफ से इस सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बात सुनी गई है और ना रेहान ने कुछ कहा है। देखने वाली बात होगी कि आने वाला दिन क्या नई खबर लेकर सामने आता है। रेहान राजनीति से कोसों दूर हैं और इसके पहले कभी लाइमलाइट में नहीं रहे।

लोगों के कमेंट्स

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''एक दिन ओर रुक जाते नया साल के दिन करते सगाई।'' एक ने लिखा, ''रेहान अबीबा बेग डोनो मुस्लिम फ़िर गांधी कैसे।'' एक ने लिखा, ''दोनों को बधाई।'' एक ने लिखा, ''मुबारकबाद।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि रेहान और अवीवा एक साथ काफी अच्छे लगते हैं। दोनों की तस्वीरें आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X