Raid 2 Teaser: पांडवों की तरह चक्रव्यूह रचेंगे Ajay Devgan, 'रेड 2' का धांसू टीज़र आउट

Raid 2 Teaser Out: साल 2025 की मच अवेटेड और अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को 1 मई को रिलीज किया जाएगा। लेकिन हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और फैन्स का भी इसने दिल जीत लिया है।
'रेड 2' के टीजर में अजय देवगन का अंदाज इतना ज्यादा जबरदस्त लग रहा है कि हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के टीजर में रितेश देशमुख के किरदार को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। रितेश देशमुख को फिल्म में निगेटिव किरदार निभाने का मौका मिलेगा।
बताते चलें कि फिल्म 'रेड' को साल 2018 में रिलीज किया गया था और इसको दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खास रिस्पांस भी मिला था। इस फिल्म में एक बार फिर से अजय देवगन को IRS अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में देखा जाएगा। टीज़र के मुताबिक इस बार वह नए शहर और नए शख्स के यहां पर रेड मारते हुए नजर आएंगे।
'रेड 2' में इस बार एक नए भ्रष्टाचार की फाइल खुलने जा रही है। अजय देवगन का किरदार दादा भाई यानी कि रितेश देशमुख के घर पर 75वीं रेड डालने के लिए पहुंचने वाले हैं। फिल्म में रितेश देशमुख और अजय देवगन के बीच में भिड़ंत भी देखने को मिलेगी। टीजर में दिखाया गया कि दादा भाई फोन पर कहते हैं कि "ये पांडव कब से चक्रव्यूह रचना लगे।"
जिस पर अजय देवगन का किरदार अमय पटनायक जवाब देते हुए कहते हैं कि "मैंने कब कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं।" अब लगातार इन डायलॉग पर फैंस फिदा हो गए हैं और इस टीजर की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और रजत कपूर जैसे स्टार्स को देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











