Raid 2 की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन की ये सुपरहिट फिल्म!

Raid 2

Raid 2 OTT Release Date: इस साल अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'रेड 2' रिलीज हुई। ये फिल्म साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इस बार भी कहानी इनकम टैक्स छापे और बड़े स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म की खास बात ये है कि यह एक असल घटना पर आधारित है। 1980 के दशक में इनकम टैक्स विभाग ने सरदार इंदर सिंह के यहां एक बड़ी छापेमारी की थी, जो अब तक की सबसे लंबी रेड मानी जाती है। उसी घटना से प्रेरित होकर इस फिल्म की कहानी तैयार की गई है।

रेड 2 को ऑनलाइन कहां देखें?

अगर आपने यह फिल्म सिनेमाघर में नहीं देखी, तो कोई बात नहीं। 'रेड 2' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म की कहानी फिर से अमय पटनायक (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इनकम टैक्स ऑफिसर हैं। इस बार भी वह एक नए केस की जांच करता है, जिसमें एक बड़े नेता द्वारा की गई टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होता है।

फिल्म के किरदार

इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी, जिन्होंने इलियाना डिक्रूज़ की जगह ली है। साथ ही, रितेश देशमुख भी फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म के बारे में

फिल्म का डायरेक्शन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहले पार्ट का डायरेक्शन भी किया था। स्क्रिप्ट रितेश शाह, जयदीप यादव, करण व्यास और राज कुमार गुप्ता ने मिलकर लिखी है। फिल्म का प्रोडक्शन टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है।

अगर आप सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्में पसंद करते हैं, तो 'रेड 2' को जरूर देखें। इसमें एक्शन, सस्पेंस और दमदार कहानी सब कुछ है जो आपको अंत तक बांधे रखेगी।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X