Raid 2 Nasha Song: तमन्ना भाटिया ने फिर दिखाया हुसैन का जलवा, जबरदस्त एक्सप्रेशन से हर तरफ छाई एक्ट्रेस

Raid 2 Nasha Song

Raid 2 Nasha Song: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसका स्पेशल सॉन्ग भी रिलीज हो चुका है। जिसका नाम 'नशा' है। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने अपने एक्सप्रेशन और जबरदस्त मूव्स से जान डाल दी है। हर बार की तरह तमन्ना भाटिया ने अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।

तमन्ना भाटिया का यह गाना एक जबरदस्त डांस नंबर है। इसमें एक्ट्रेस बहुत ही एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रही है। इस गाने को जैस्मीन संडलास, सचेत टंडन और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं और एक बार फिर से इस नए गाने के चलते तमन्ना भाटिया अपने फैंस के बीच में छा गई है।

रेड 2 का नशा गाना बेहद ही जबरदस्त है और इसमें तमन्ना भाटिया के एक्सप्रेशन से लेकर हर एक मूव्स काफी ज्यादा जबरदस्त देखने के लिए मिल रहे हैं। इस गाने का एक-एक लिरिक्स और तमन्ना भाटिया की एनर्जी हर किसी को काफी पसंद आई। यह गाना ऐसा है जिसको अगर आप एक बार सुन लेंगे तो बार-बार सुनेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेड 2 फिल्म राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सुप्रिया पाठक, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को 1 मई को रिलीज किया जाएगा और अब तमन्ना भाटिया के इस गाने के रिलीज होने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: raid 2 tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X