सुशांत मामले में ट्विटर पर मिला हेट मैसेज तो एक्टर का भड़का गुस्सा- मैं आलिया भट्ट का भाई नहीं हूं
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। आलिया भट्ट, सोनम कपूर और करण जौहर के साथ कई स्टार किड्स को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। इसके बाद कई स्टार्स ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है।
उनके किसी भी पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर सकता है। ऐसे में आलिया भट्ट को लेकर एक अजीब मामला सामने आया है। आलिया भट्ट और एक्टर राहुल भट्ट का सरनेम एक ही होने से कई लोग आलिया की जगह उन्हें ट्रोल करने लगे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल भट्ट को सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

बताना पड़ा कि वह आलिया के भाई नहीं है। ट्रोलर को जिस अंदाज में उन्होंने जवाब दिया है वो तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको दिखाते हैं कि क्या कहा है राहुल भट्ट ने और क्या है ये पूरा मामला।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











