राहुल की दुल्हनिया का दुख

By Staff

राहुल की दुल्हनिया का दुख
राहुल महाजन और विवाद का चोली-दामन का साथ है. पिता प्रमोद महाजन की मौत के बाद ड्रग्स लेने का आरोप हो या फिर अपनी पहली पत्नी से मारपीट के आरोपों के बीच तलाक़ का मामला हो, राहुल हमेशा सुर्ख़ियों में रहे. बिग बॉस में मोनिका बेदी को रिझाने की कोशिश को या फिर पायल रोहतगी से अफ़ेयर पर उनकी चुप्पी, राहुल पर हमेशा सवाल उठते रहे.

इन सबके बीच इस साल राहुल महाजन ने इस साल मार्च में एक रियालिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा के बाद कोलकाता की मॉडल डिम्पी गांगुली के शादी की. लेकिन लगता है कि उनकी ये शादी भी विवादों में घिर गई है.शुक्रवार सुबह से टीवी चैनलों पर डिम्पी गांगुली की वो तस्वीर बार-बार दिखाई गई, जिसे एक अख़बार ने छापा था और डिम्पी गांगुली ने ये आरोप लगाया कि राहुल ने उनके साथ मारपीट की.

मीडिया में आई इस रिपोर्ट के बाद मामला सुलझाने की कोशिश हुई और दिन समाप्त होते-होते घर छोड़कर चली गईं डिम्पी गांगुली राहुल के घर लौट आईं. मीडिया रिपोर्टों की मानें तो राहुल की माँ और डिंपी के पिता ने मिलकर मामला सुलझाने की कोशिश की. डिम्पी के घर लौटते ही राहुल महाजन ने भी मीडिया से बात की और सिर्फ़ इतना कहा कि अब सब कुछ ठीक है.

उन्होंने डिम्पी गांगुली के मारपीट के आरोप पर कुछ नहीं कहा. राहुल महाजन ने कहा कि उनकी और डिम्पी की शादी टूटी नहीं है.दूसरी ओर राहुल के घर लौटने से पहले डिम्पी ने मीडिया में राहुल महाजन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. डिम्पी ने कहा था- राहुल ने गुरुवार की सुबह मेरे फ़ोन पर आए एक मैसेज के बारे में जानना चाहा. जब मैंने उन्हें सोने को कहा तो उन्होंने मुझसे मारपीट की.

लेकिन शाम होते-होते डिम्पी राहुल के घर लौटीं. डिम्पी ने बड़ी संख्या में मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा- राहुल ने माफ़ी मांगी है. उन्हें अपने किए पर खेद है. जो कुछ भी हुआ, उससे मैं काफ़ी दुखी हूँ. लेकिन अभी मैं उससे उबर नहीं पाई हूँ. मुझे कुछ समय चाहिए.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X