Rahul Vaidya-Disha Parmar Karwa Chauth: राहुल ने छुए दिशा परमार के पैर, देखें बेहद प्यारा वीडियो

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में शुमार राहुल वैद्य और दिशाने करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों 'मेड फोर इच अदर' कपल लग रहे हैं। दोनों की ये खूबसूरत तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आ रही हैं।
राहुल वैद्य ने करवा चौथ से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो दिशा के पैर छूते नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा पूरी शिद्दत से करवा चौथ की सभी रस्मों को निभाती दिख रही हैं। सभी रस्मों को निभाने के बाद वो राहुल वैद्य के पैर छूती हैं और तुरंत ही राहुल भी बड़े प्यार से उनके पैर छूते नजर आते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने लिखा है- 'आदर, सम्मान और सम्मान, मेरी पत्नी और सभी महिलाओं को जो अपने पति के लिए उपवास रखती हैं।यह अब तक की सबसे शुद्ध और पवित्र भावना है जिसे वास्तव में समझाया नहीं जा सकता है। आई लव यू दिशा परमार, हैप्पी करवाचौथ।'
वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती और मजाक करते नजर आ रहे हैं। दिशा परमार ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करवा चौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लाल पारंपरिक सूट में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीं, राहुल वैद्य सफेद शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। दिशा की तस्वीरों पर राहुल वैद्य ने कॉमेंट कर 'आई लव यू' भी लिखा है।
दोनों साथ में हमेशा की तरह आइडियल कपल लग रहे हैं। राहुल और दिशा की तस्वीरों पर उनके फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स इन्हें रोमांटिक कपल बता रहे है। तो कई यूजर्स इन्हें 'बेस्ट लुकिंग कपल' भी बता रहे है। कुछ ही घंटों में इनकी तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












