राहुल वैद्य ने सरेआम अनुष्का शर्मा के हाथ पर किया था Kiss, विराट कोहली से विवाद के बीच वायरल हुआ वीडियो

Rahul Vaidya Anushka Sharma Video Viral- विराट कोहली और राहुल वैद्य के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद को लेकर बीते कई दिनों से बातें हो रही हैं। राहुल वैद्य विराट को लेकर अलग अलग बातें कर रहे हैं और ब्लॉक करने की बात कर रहे हैं।
इसका शुरुआत अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक करने के बाद हुई थी। लेकिन अब राहुल वैद्य और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसने धमाका कर दिया है। इस वीडियो में राहुल ने अनुष्का का हाथ चूमा और उनके लिए गाना गाया।
अनुष्का भी वीडियो में शांत खड़ी शर्माती हुई नजर आ रही है। वीडियो में जिस तरह से राहुल ने अनुष्का को स्पेशल फील करवाया लोगों का कहना है कि इसीलिए विराट ने राहुल वैद्य को ब्लॉक किया है।
बेहद पुराना वीडियो वायरल
इस वीडियो में साफ पता चला है कि अनुष्का शर्मा ब्लश कर रही हैं और स्टेज पर राहुल वैद्य उनके लिए गाना गा रहे हैं। ये काफी पुराना वीडियो है जिसको RAHUL VAIDYA RKV नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया था। ये अनुष्का के जन्मदिन का मौका था और राहुल ने वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा था।
उन्होने लिखा, ''सबसे टैलेंटेड और शानदार अनुष्का शर्मा का जन्मदिन की बधाई। आप इसी तरह से अपनी नैतिकता पर कायम रहें। अब आप मेरी भाभी तो एक धमाका करेंगे।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
इसीलिए किया ब्लॉक
मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर विराट कोहली ने उनको ब्लॉक कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ''इसीलिए विराट कोहली ने इसको ब्लॉक किया है।'' एक ने लिखा, ''इसका मतलब विराट पहले से राहुल को जानता है।'' एक ने लिखा, ''भाभी बोल रहा है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है..
Happy Birthday to the most talented & amazing @AnushkaSharma .. you have always stood by ur values and morals. You are also my Bhabhi now 😊😀!!! So have a blast ahead. 🥳🥳🤗🤗 pic.twitter.com/7pxqwnJaJt
— RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidya23) May 1, 2019


Click it and Unblock the Notifications











