'जिसने दारू नहीं वो...', राहुल वैद्य का नया गाना सुन भड़के लोगों ने लगाई लताड़- शराब का प्रचार चल रहा है...

Rahul Vaidya

Rahul Vaidya Sharaab Song: मशहूर सिंगर राहुल वैद्य आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है। उनका यह गाना ऐसा है कि सुनने के बाद में लोगों के कानों में से खून आने वाला है। दरअसल गाने में राहुल कह रहे हैं कि अगर आप दारु नहीं पीते तो 'सी' है।

इस गाने के दौरान राहुल वैद्य खुद को कूल दिखाने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि वह इस गाने में इधर-उधर उछलते और अटपटा डांस करते हुए भी लोगों को शराब पीने की सीख देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस नए गाने का नाम 'आदमी है सी' बताया जा रहा है।

अब आप 'सी' से जो भी सोच रहे हैं राहुल वैद्य का इस गाने में वही मतलब है। इस गाने को उन्होंने सिंगर दानिश शबरी के साथ में मिलकर तैयार किया है। हालांकि आपको बता दें कि राहुल वैद्य के इस गाने को कुछ खास पसंद नहीं किया गया है और यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में खूब सिंगर को खरी खोटी सुना डाली है।

राहुल वैद्य के इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि राहुल वैद्य एक तरह से शराब का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार सिंगर को क्या हो गया है। इसी के अलावा कुछ लोग तो उनकी बेटी की दुहाईयां देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

राहुल वैद्य के इस वीडियो पर एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखता है कि इसको बनाने से पहले एक बार अपना चेहरा और लिरिक्स देख लेना चाहिए थे। इससे पता चल जाता कि ये कितना ज़्यादा अजीब है। आईटी और यूजर लगता है कि माफ करना लेकिन आपकी एक बेटी है और क्या उसे अपने पिता का यह करना पसंद आएगा?

इसी के अलावा आपको बता दें कि इस गाने को सुनने और देखने के बाद में कुछ लोगों ने तो राहुल वैद्य को सोशल मीडिया से अनफॉलो करने का ऐलान कर दिया है। कुछ यूजर्स ने तो सिंगर को शर्म करो भी कहा है। दरअसल राहुल वैद्य के इस गाने ने हर किसी को हैरान भी कर दिया है और साथ ही परेशान भी किया है।

More from Filmibeat

Read more about: rahul vaidya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X