'मुझे डांटा और प्रताड़ित किया गया..' मॉडल से योगिनी बनी राहुल रॉय की बहन का दिल दहला देने वाला बयान!

Rahul Roy Sister Priyanka Yogini- आशिकी फिल्म भला किसको नहीं याद है। इस फिल्म ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था और 90 के दशक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक फिल्म ये थी।
राहुल रॉय को जिस तरह की कामयाबी इस फिल्म से मिली थी वो काफी शानदार थी और लोगों को जल्दी ऐसा स्टारडम नसीब नहीं होता। इसके बाद राहुल रॉय ने कई अच्छी अच्छी फिल्में की थीं। लेकिन इस वक्त राहुल रॉय फिर से चर्चा में हैं और इसका कारण वो नहीं बल्कि उनकी बहन है।
जी हां, उनकी बहन प्रियंका जो कि एक शानदार मॉडल हुआ करती थी अब कुछ और बन गई हैं। जी हां, पता चला है कि वो योगिनी बन गई हैं और पूरे जीवन अब वो ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली हैं।
इस खबर के सामने आते ही प्रियंका की तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कि लोगों को हैरान करने वाली है। प्रियंका अब हरि मां हैं और अपने भाई राहुल रॉय के साथ दिख रही हैं। गौरतलब है कि वो योगिनी बन रही हैं इसको लेकर चर्चा पिछले साल शुरु हुई थी।
हरि मां ने बताई थी कई बातें
कुछ सालों पहले हरि मां ने बात करते हुए कुछ बड़े खुलासे किए थे। उन्होने कहा, "ऐसा बताया गया था कि हम लोग पुरुषों के बाद आते हैं। यहीं तक की हमें अपने दिल की बात तक कहने की इजाजत नहीं है। ना हम पहले खाना खा सकते और अपने पिता और भाई खाने की मेज पर बैठने की इजाजत नहीं थी। मुझे उन गलतियों के लिए डांटा गया, प्रताड़ित किया गया जो कि मैने कभी की ही नहीं। मेरे परिवार ने कभी मुझसे बताया ही नहीं कि वो मुझसे प्यार करते हैं। उन्हे हमेशा शर्म आती थी कि मैं लड़की हूं।''
राहुल रॉय इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गए हैं। हालांकि उनको अब किसी तरह की कोई फिल्में नहीं मिलती हैं। एक वक्त था जब वो रोमांटिक हीरो के नाम से जाने जाते थे।


Click it and Unblock the Notifications











