'आशिकी' फेम राहुल रॉय थे करीना कपूर खान के पहले क्रश- किया खुलासा
Recommended Video
एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और डांस रियालिटी शो.. डांस इंडिया डांस में बतौर जज नजर आ रहीं हैं। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो आपको चौकाने वाली हैं क्योंकि आज उस एक्टर के नाम का खुलासा हुआ है जो कभी करीना कपूर का क्रश हुआ करता था। इस शो के दौरान शो के एंकर करन वाही ने करीना कपूर खान से पूछा था कि उनके क्रश का नाम क्या है तो करीना कपूर ने एक्टर राहुल रॉय का नाम लिया।
जी हा वही राहुल रॉय जिन्होने 90 के दशक में अपनी फिल्म आशिकी से तहलका मचा दिया था। आज भी इस फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हैं। करीना कपूर खान ने बताया कि उस जमाने में वो राहुल रॉय को काफी पसंद करतीं थीं, यहां तक की उन्होने 8 बार आशिकी फिल्म देखी है।

बता दें कि ये फिल्म राहुल रॉय की पहली फिल्म थी। हालांकि राहुल का करियर बॉलीवुड में लंबा नहीं चला और उन्होंने जल्द ही फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह दिया। करीना कपूर खान के इस बयान के बाद ये खबर काफी ज्यादा चर्चा में है।
करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म अंग्रेजी मीडिय़म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसमें वो अभिनेता इरफान खान के साथ नजर आने वाली हैं।
इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज का भी हिस्सा बनने वाली हैं। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2019 में पहुंचकर उन्होने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











