हेल्थ अपडेट- राहुल रॉय आए आईसीयू से बाहर, ब्रेन स्ट्रोक से हुआ था चेहरे का दाहिना हिस्सा प्रभावित
ब्रेन स्ट्रोक के चलते राहुल रॉय को 2 दिन पहले मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल के चेहरे का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है। अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट आई है और बताया गया है कि उनके हालत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। राहुल को आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया है।
राहुल रॉय के बहनोई ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि राहुल अब खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर्स ने राहुल की स्पीच और फिजिकल थेरपी शुरू कर दी है।

राहुल रॉय बीते हफ्ते करगिल में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। वह वहां डिजिटल फिल्म 'LAC- Live The Battle' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के डायरेक्टर नितिन कुमार गुप्ता हैं। आनन फानन में राहुल रॉय मुंबई लाया गया है और नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्ट्रोक की वजह पता नहीं चल सकी है लेकिन माना जा रहा है कि -15 डिग्री तापमान का उन पर असर हुआ। कहा जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से राहुल को अफेजिया नाम की बीमारी हो गई है। इसके चलते उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। वे सही ढंग से बोल भी नहीं बना पा रहे थे।
राहुल के बहनोई ने कहा, "मैं उनकी हेल्थ के बारे में डिटेल में नहीं बता सकता। लेकिन इतना कह सकता हूं कि वे धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। हम राहुल भैया के साथ हैं। डॉक्टर्स जो दवाइयां उन्हें दे रहे हैं, उनका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। वे जल्द ही इस मुश्किल वक्त से बाहर आ जाएंगे। फिर भी उन्हें इस वक्त दुआओं की जरूरत है।"


Click it and Unblock the Notifications











