बॉलीवुड एक्टर ने अपने ब्रेन स्ट्रोक को लेकर किया बड़ा खुलासा, फैंस को लगा झटका!

Rahul Roy

Rahul Roy: 'आशिकी' फिल्म से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अभिनेता राहुल रॉय को साल 2020 में लद्दाख में अपनी फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। अभिनेता को एयरलिफ्ट करना पड़ा और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इस ब्रेन स्टोक और अस्पताल के बिल को लेकर एक्टर ने खुलासा किया और बताया कि कैसे सलमान खान ने उनकी मदद की थी।

राहुल रॉय और प्रियंका का इंटरव्यू-

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में राहुल रॉय और उनकी बहन प्रियंका ने खुलासा किया कि, उन्हें डेढ़ महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा। उनके मेडिकल बिल सलमान खान ने चुकाए थे। प्रियंका ने उनकी मदद करने के लिए सलमान खान को 'रत्न' कहा।

प्रियंका ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि, जब राहुल लद्दाख में शूटिंग कर रहे थे, तब उनके तबीयत बिगड़ने लगी। वह राहुल से रोज बात करती थीं, लेकिन लद्दाख में राहुल ने उनसे कहा कि वह बात नहीं कर सकते और यह बात प्रियंका को अजीब लगी। उन्हें अनुभव हो गया कि राहुल की हालत ठीक नहीं है, क्योंकि वह बोलते हुए लड़खड़ा रहे थे।

फिर उन्होंने नितिन से बात की, जिन्होंने कहा कि राहुल ठीक हैं, लेकिन सुबह भी भाई से बात नहीं हो पाने पर प्रियंका ने नितिन से बात कर भाई को वापस भेजने को कहा। लद्दाख में अस्पताल में चेकअप के दौरान राहुल की बीमारी का पता लगा और उन्हें मुंबई लाया गया।

राहुल की बहन प्रियंका का बड़ा खुलासा-

प्रियंका ने याद किया कि, वह और उनके पति पैसों का इंतजाम कर रहे थे और नितिन ने भी मदद करने की बात की थी। उन्होंने कुछ पैसे भेजे, यह कहते हुए कि वह उनकी मदद कर रहे हैं और अखबारों में भी उन्होंने यही लिखवाया, लेकिन वह पैसे राहुल के ही थे, जो फीस के तौर पर उन्हें मिलने थे।

नितिन के जरिए भेजे गए पैसे काफी नहीं थे। अस्पताल का बिल बकाया था। राहुल ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें फोन किया और पूछा कि वह कुछ मदद कर सकते हैं। इसके बाद सलमान ने अस्पताल का बकाया बिल भर दिया और इसके लिए सुर्खियां भी नहीं बटोरीं।

प्रियंका ने कहा कि, सबसे खूबसूरत बात यह है कि सलमान ने इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा। इसे कहते हैं, सच में किसी इंसान का साथ होना। यह बात मेरे दिल को छू गई। यह आदमी एक रत्न है। मेरा मतलब है कि मैंने उनसे नहीं पूछा, मैं पूछ सकती थी। पूरी भीड़ में से कोई आकर पूछता है कि क्या आप सच में मुसीबत में हैं और यही सबसे बड़ी बात है।

इसे कहते हैं आप स्टार हैं। सिर्फ कैमरे के सामने स्टार बनना नहीं। वहीं, राहुल ने कहा कि सलमान के साथ के सब लोग बोलते हैं कि वह ऐसे हैं, वह वैसे हैं, लेकिन मेरे लिए वह एक अच्छे इंसान हैं। तो इस तरह से पहली बार इस बात को खुलासा हुआ है कि सलमान खान ने राहुल रॉय की मदद की। फिलहाल फैंस तक यह बात पहुंच गई हैं और वह लगातार सलमान खान के लिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rahul roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X