राहुल दुल्हनिया ले गए, डिम्पी से की शादी

भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल की दुल्हन बनने वाली डिंपी ने 16,500 आवेदकों और 14 प्रतिभागियों को इस स्वयंवर में पराजित कर राहुल का दिल जीत लिया। राहुल ने शादी के बाद डिम्पी से कहा, "आडिशन के वक्त तुमने कहा था कि तुम जब पांच साल की थी तभी से तुम्हें शादी करने का बड़ा शौक था। आज तक तुम मेरा ही इंतजार कर रही थी औऱ आज 16 साल लंबा तुम्हारा इंतजार खत्म हो गया।"
राहुल ने डिंपी से कहा, "लोग कहते हैं कि प्रेम में जान भी दे सकते हैं, लेकिन मेरे लिए ये जीवन कीमती है। मैं पूरी दुनिया के सामने कहता हूं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं।" औऱ इस पर डिंपी ने भी यही शब्द दोहरा दिए। उन्होंने भी जवाब में कहा, "मैं भी तुमसे प्यार करती हूं।"
एनडीटीवी डिम्पी गांगुली प्रवीण महाजन मॉडल राहुल महाजन रियलिटी शो शादी dimpy ganguli marriage model ndtv praveen mahajan rahul mahajan


Click it and Unblock the Notifications