प्रस्थानम एक्टर सत्यजीत दुबे की मां, राहुल महाजन का कुक कोरोना पॉज़िटिव, बढ़ रहा है बॉलीवुड में कहर
बॉलीवुड अभी भी कोरोना की चपेट में आने के खतरे से बच नहीं पा रहा है। ताज़ा खबरों की मानें तो राहुल महाजन का कुक कोरोना पॉज़िटिव निकला है जिसके बाद वो और उनकी पत्नी को घर में ही क्वारंटीन किया गया।
हालांकि राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों को इतना डरने की ज़रूरत नहीं है। हम लोग घर में ही सारे एहतियात बरत रहे है।

दूसरी तरफ प्रस्थानम एक्टर सत्यजीत दुबे की मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव है। सत्यजीत और उनकी बहन भी क्वारंटीन में हैं। उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि पुलिस उनकी कितनी मदद कर रही है।
सत्यजीत ने बताया कि उनके एरिया के पुलिस ऑफिसर ने फोन कर उनसे जानकारी ली कि उन्हें किन किन चीज़ों की ज़रूरत है। बाद में ये भी बताया कि किसी भी चीज़ की ज़रूरत हो तो वो बेझिझक बता सकते हैं।
सत्यजीत दुबे ने इस पोस्ट में ये भी बताया कि जब उन्हें उनकी मां के लिए अस्पताल में बेड मिला तो उन्हें समझ आया कि जान पहचान का कितना असर पड़ता है। सत्यजीत ने बताया कि उनके दोस्त संजय दत्त और अली फ़ज़ल ने उनकी काफी मदद की।


Click it and Unblock the Notifications













