Rahul Mahajan: अपनी तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहे हैं राहुल महाजन, 5 साल पहले की थी इस मॉडल से शादी

Rahul Mahajan and Natalya Ilina divorce: बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन और कजाकिस्तान मॉडल नताल्या इलिना तलाक ले रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, चार साल तक शादीशुदा रहने के बाद इस कपल ने पिछले साल तलाक के लिए अर्जी दी है।
सूत्रों की मानें तो शुरुआत से ही राहुल और नताल्या के बीच काफी compatibility इशू थे। । उन्होंने अपनी शादी को जितना संभव हो सका, खींचा.. लेकिन पिछले साल वे अलग हो गए और तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों ने पिछले साल कागजी कार्रवाई दायर की थी, हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि तलाक हो चुका है या मामला अभी भी कोर्ट में है।
राहुल महाजन की तीसरी पत्नी थीं नताल्या
बता दें, नताल्या राहुल की तीसरी पत्नी थीं। इससे पहले उनकी शादी श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली से हुई थी। जुलाई 2006 के दौरान राहुल ने श्वेता सिंह के साथ रिश्ता जोड़ा था। दोनों ने अमेरिका के फ्लाइंग स्कूल में एक साथ ट्रेनिंग ली थी। दोनों एक-दूसरे को 13 साल से जानते थे। लेकिन शादी के बाद, यह रिश्ता करीब साल भर में टूट गया। दिसंबर 2007 में दोनों का तलाक हो गया। श्वेता ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
दोनों पत्नियों ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
बिग बॉस के बाद राहुल महाजन ने रिएलिटी शो "राहुल की दुल्हनिया" से अपनी दूसरी पत्नी चुनी। उन्होंने राहुल दुल्हनिया में करीब 17 लड़कियों से मुलाकात की। जहां उन्होंने डिंपी गांगुली को अपना हमसफर चुना था। लेकिन यह शादी भी सफल नहीं रही। डिंपी ने भी राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और 2015 के दौरान दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद साल 2018 में राहुल महाजन और कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या के शादी कर ली, जो कि राहुल से 18 साल छोटी हैं। लेकिन अब ये शादी भी टूट चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











