..................... Rahul Gandhi wrote a letter to Shahrukh Khan after NCB arrested Aryan Khan! राहुल गांधी ने शाहरुख खान को लिखा था पत्र? - Hindi Filmibeat

राहुल गांधी ने शाहरुख खान को लिखा था पत्र? आर्यन खान की गिरफ्तारी के लिए मांगी थी माफी!

किंग खान शाहरुख खान का बेटा आर्यन कई दिन तक जेल में रहा था और एनसीबी ने आर्यन को ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार किया था। हालांकि अब आर्यन जमानत पर घर वापस आ चुका है। लेकिन इस बीच शाहरुख खान के साथ कई लोग नजर आए थे और बड़े बड़े सितारे इस मौके पर शाहरुख खान को अपना समर्थन दे रहे थे। इस दौरान ना सिर्फ स्टार्स बल्कि फैंस और शुभचिंतक सामने आए थे।

अब फैंस के अलावा एक नाम और सामने आ रहा है जिसने आर्यन और शाहरुख खान को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। खबरों की मानें तो कथित तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शाहरुख खान के प्रति अपनी चिंता और एकजुटता व्यक्त की।

shahrukh khan, शाहरुख खान

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इस बात जिक्र किया गया है कि इस दौरान कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाहरुख और गौरी को एक पत्र लिखकर अपनी बात कही थी।

राहुल गांधी का पत्र

राहुल गांधी का पत्र

उन्होने कहा था कि जिस दौर से वो दोनों गुजर रहे हैं इसके लिए उन्हे माफ करें। इसके अलावा राहुल गांधी ने लिखा था.. "कोई भी बच्चा इस तरह के व्यवहार के लायक नहीं है।" राहुल ने यह भी लिखा, "आपने लोगों के लिए जो अच्छा काम किया है, मैंने उसे देखा है। मुझे यकीन है कि उनका आशीर्वाद और सद्भावना आपके साथ रहेगी।"

तेजी से वायरल हो रही है

तेजी से वायरल हो रही है

और साथ ही कामना की कि परिवार जल्द ही साथ हो। इस राहुल गांधी के पत्र लिखने की ये खबर अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि राहुल गांधी देश की हर घटना को लेकर अपना मत रखते हैं और बेबाकी से बात करते हैँ।

ड्रग्स ले रहे थे

ड्रग्स ले रहे थे

आर्यन खान को एक क्रूज पार्टी के दौरान नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार किया था। उनका आरोप था कि आर्यन ड्रग्स ले रहे थे और पैडलर्स से उनके संबंध हैँ।

 व्हाट्सअप चैट

व्हाट्सअप चैट

इसके बाद आर्यन के व्हाट्सअप चैट से अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया था और एनसीबी ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया था। शाहरुख खान इस दौरान घर पर ही रहे और किसी तरह का काम नहीं किया।

शूटिंग को लेकर बिजी

शूटिंग को लेकर बिजी

उनका पूरा फोकस आर्यन खान को घर वापस लाने का था। हालांकि वो पठान की शूटिंग को लेकर बिजी हैं और लगातार काम कर रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X