बाप को खुश करने के लिए बेटे चिराग की फिल्म देखने पहुंचे राहुल गांधी

आपको बता दें कि चिराग पासवान की यह पहली फिल्म है। राहुल का कहना था कि यह चिराग की पहली फिल्म थी इसलिए वो यहां उसको हौसला देने के लिए पहुंचे हैं। राहुल के साथ रामविलास पासवान और फ़िल्म के हीरो चिराग भी साथ थे। वैसे राहुल के इस कदम को सियासी जामा पहनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल, रामविलास पासवान के दवाब में आकर यह फिल्म देखेने पहुंचे हैं, वह चिराग को नहीं बल्कि रामविलास पासवान को खुश करना चाहते थे।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी खुद को चिराग पासवान की फिल्म मिले ना मिले हम देखने से रोक ना पाए। वो सोमवार को पीवीआर अनुपम मल्टीप्लेक्स में लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख राम विलास पासवान के बेटे चिराग की फिल्म देखने आखिरकार पहुंच ही गये।
चिराग का कहना है कि 'राहुल गांधी को उनकी फिल्म अच्छी लगी। उन्होंने मेरी भूमिका की तारीफ की। यह मेरे जैसे नए कलाकार के लिए काफी उत्साह बढ़ाने वाली बात है।'राहुल गांधी ने दक्षिण दिल्ली के साकेत में पीवीआर अनुपम मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म राम विलास पासवान और उनकी पत्नी रीना, चिराग और उनकी बहन निशा भारती के साथ इस फिल्म का मजा लिया।
राहुल गांधी ने फिल्म देखने के बीच में चिराग से यह भी कहा कि वो उन्हें अपनी पसंद की अंग्रेजी फिल्मों की डीवीडी भी भेंट करेंगे। 'मिले ना मिले हम' में चिराग ने एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में दिखाई दिए हैं। इस राजनेता ने एक राजनेता के बेटे की फिल्म देखी भी और काफी के कसीदे भी पढ़े इससे चिराग तो खुश हो गये साथ ही रामविलास पासवान खुशी से फुलकर गुप्पा हो गये।


Click it and Unblock the Notifications











