Rahul Gandhi Video: Kiss के बाद अब राहुल गांधी का नया वीडियो वायरल, एक्सीडेंट के बाद रोकी गाड़ी और...

Rahul Gandhi Viral Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों संसद में फ्लाइंग किस के मुद्दे को लेकर काफी विवादों में छाए हुए हैं। जहां एक ओर बीजेपी नेताओं के प्रहार उनके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं तो इसी बीच राहुल गांधी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक बार फिर से राहुल गांधी की इंसानियत और दरियादिली साफ देखने को मिल रही है।
जनपथ से गुजर रहा था राहुल गांधी का काफीला
राहुल गांधी के इस वीडियो की बात करें तो ये दिल्ली का है जब जनपथ से उनका काफिला गुजर रहा था तो इसी दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे। अब ये ही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक स्कूटी वाले शख्स के साथ गंभीर हादसा हुआ था।
शख्स का हालत जानने पहुंचे राहुल गांधी
इस दौरान स्कूटी नीचे पड़ी थी। ऐसे में जब राहुल गांधी अपनी लग्जरी गाड़ी और पूरे काफीले साथ वहां से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर इस हादसे पर पड़ी। ऐसे उन्होंने तुरंत अपना गाड़ी रुकवाई और खुद यहां के हालात पता करने के लिए गाड़ी से बाहर आए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
राहुल गांधी की दरियादिली
राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद हालात पूरी तरह से नॉर्मल दिखाई दे रहे है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस अंदाज को खूब तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी का ऐसा अंदाज देखने को मिला है बल्कि कई बार को गरीबों और पीड़ितों से पर्सनल तौर पर जुड़ते दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications