गरीबी में जी रहे दशरथ मांझी के परिवार पर मेहरबान हुए Rahul Gandhi, बिना बताए भेजी मदद, बन रहा है पक्का घर

Rahul Gandhi Dasrath Manjhi House- दशरथ मांझी को भला कौन नहीं जानता है। माउंटेन मैन के नाम से मशहूर इस शख्सियत ने पहाड़ का सीना चीरकर 30 साल में रास्ता बना दिया था। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनको लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं।
बता दें कि मांझी का परिवार काफी बुरी हालत में टूटे फूटे मकान में रहता है और सरकारें उनकी मदद नहीं कर रही थी। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि मांझी का परिवार राहुल गांधी को दुआएं देते नहीं थक रहा है।
दरअसल राहुल गांधी मांझी का पक्का घर बनवा रहे हैं। कुछ समय पहले ही राहुल गांधी उनके घर गए थे और हालत देखी थी। घरवालों का कहना है कि उन्होने किसी तरह का कोई वादा नहीं किया है।
राहुल गांधी ने बिना वादा किए करवाया काम
दशरथ मांझी के परिवार ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। वायरल हो रहे इस वीडियो में परिवारवालों का कहना है कि पहले भी बहुत बड़े बड़े नेता आए और वादा करके चले गए। किसी नेता ने कोई काम नहीं करवाया। राहुल गांधी बिना बताए आए थे और हालत देखी थी। उन्होने कोई वादा नहीं किया लेकिन वो अपने मन में रखकर चले गए थे।
फिर अचानक से घर बनना शुरु हुआ था। राहुल गांधी मांझी के इस घर में 4 कमरे बनवा रहे हैं और परिवार बेहद खुश है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि राहुल गांध लगातार अच्छा काम कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो को bihari_nari नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं और एक ने लिखा, ''कोई शौचालय बनवा कर फोटो खिंचवा लिया कोई महल बनवा कर शांत रह गया।'' एक ने लिखा, ''राहुल गांधी महान इंसान हैं।'' एक ने लिखा, ''लोग वादा करके टालते रहे लेकिन राहुल गांधी बिना वादा किए ही बनवा रहे है पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के परिवार का घर।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











