#FlyingKiss: आंख मारने के बाद राहुल गांधी ने संसद में किया फ्लाइंग किस, मचा बवाल

Rahul Gandhi Flying Kiss In Parliament: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने राजनैतिक सफर से ज्यादा विवादों को लेकर छा जाते हैं। अब एक बार फिर से संसद में राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण भाजपा नेताओं ने हंमागा मचा दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'फ्लाइंग किस' विवाद में घिर गए हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने लोकसभा में उन पर गंभीर आरोप लगाए। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सदन में अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिली है, सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत कर फुटेज देखकर कार्रवाई की मांग की है।
जिन्हें (राहुल गांधी को) आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र कार्य किया।
— BJP (@BJP4India) August 9, 2023
यह केवल एक misogynist व्यक्ति ही हो सकता है जो संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए Flying Kiss दे।
ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।
-… pic.twitter.com/liAx9lAZaM
लिखित में 22 महिलाओं के हस्ताक्षर वाले शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिस समय राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में भाषण दे रहे थे, उसके आखिर में उन्होंने फ्लाइंग किस दिया। इसे अपमानजनक मानते हुए सांसदों ने ऐक्शन लेने को कहा है। अगर कार्रवाई की जाती है तो राहुल गांधी को चेतावनी दी जा सकती है। इससे पहले राहुल के आंख मारने पर चेतावनी दी गई थी। हाल में सांसदी बहाल होने के बाद राहुल एक नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं। महिला सांसदों ने आरोप लगाया है कि वह कभी आंख मारते हैं कभी फ्लाइंग किस देते हैं।
भाजपा की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के बारे में इन्हें (राहुल गांधी) ज्ञान नहीं है। पहले भी इस तरह का बर्ताव किया था। इन्हें समझना चाहिए कि सदन और महिला सांसदों की भी गरिमा होती है। अभी स्पीकर से इसकी शिकायत की गई है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी की संसद में की ऐसा हरकत पर हंगामा मच रहा हो बल्कि इससे पहले राहुल गांधी के संसद भवन में आंख मारने पर भी काफी बवा हुआ था। राहुल गांधी का आंख मारे वाला वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications