सबको लगता है कि रईस #Superhit होगी लेकिन....

रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने पहली बार फिल्म के बारे में बात की और बताया कि वो कितने डरे हुए हैं। क्या फिल्म हिट होगी? क्या फिल्म लोगों को पसंद आएगी। ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब ही नहीं है।

आपका इम्तिहान कितना भी अच्छा गया हो लेकिन रिज़ल्ट निकलने से पहले दिल ज़ोर ज़ोर से धड़कता है। यही हाल है रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया का जो आजकल काफी नर्वस है।

और इसका कारण है शाहरूख खान स्टारर उनकी फिल्म रईस को लेकर चारों तरफ इतनी चर्चा होना। उनका कहना है कि हर किसी को फिल्म से इतनी उम्मीदें हैं और यही मेरी चिंता और डर का कारण है।

rahul-dholakia-opens-up-on-the-nervousness-around-raees-success

राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन से हमने ट्रेलर लॉन्च किया है लोग हमसे कुछ अलग और कुछ धमाकेदार फिल्म की उम्मीद कर रहे हैं और मैं चाहता हूं कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतर पाऊं।

ये फिल्म 150 ड्राफ्ट बनाने के बाद बनी है और इसमें मेरे 5 साल लगे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि लोगों को मेरी फिल्म बहुत पसंद आए और वो थियेटर से अपना पूरा पैसा वसूल कर के निकले ।
["मैं सलमान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं जीत सकता" - शाहरूख]

फिल्म में अपने कद से बड़े सितारे हैं - शाहरूख खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, अतुल कुलकर्णी, मोहम्मद ज़ीशान अयूब। और मैं चाहता हूं कि इनमें से कोई फिल्म से निराश ना हो।

वैसे जानिए कि रईस से हैं लोगों को क्या क्या उम्मीदें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X