राहुल ढोलकिया ने मेरी हर कदम पर मदद की : माहिरा खान
रईस में लीड रोल निभाने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया की तारीफ की है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म रईस से बॉलीवुड में रखा है। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए माहिरा राहुल ढोलकिया की काफी तारीफ की।

माहिरा ने बताया कि बॉलीवुड में उनका डेब्यू प्रोजेक्ट कमाल का है। माहिरा ने ये बात ट्टिटर पर लाइव चैट के दौरान अपनी फैन्स को बताई। जब लोगों ने उनसे पूछा कि राहुल के साथ काम करना का उनका अनुभव कैसा रहा..तो इसका जवाब देते हुए कहा ''बेहतरीन..राहुल ढोलकिया ने मेरी हर कदम पर काफी मदद की है।''
रईस VS काबिल: सलमान खान ने की.. शाहरूख- ऋतिक को साथ लाने की कोशिश!
आपको बता दें कि 'रईस' फिल्म में शाहरुख खान और माहिरा खान के साथ-साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। इस फिल्म में शाहरुख फिर एक बार ग्रे शेड किरदार निभाते नजर आएंगे। बताया जाता है कि 'रईस' एक आदमी, जिसका नाम रईस आलम (शाहरुख खान) था, की जिंदगी पर से प्रेरित होकर बनाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications











