राहुल ढोलकिया, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की तिकड़ी, फिर से बनाएंगे एक्शन थ्रिलर
शाहरुख खान की रईस में अपना हुनर का जलवा दिखा चुके निर्देशक राहुल ढोलकिया एक बार फिर से अपना का जलवा दिखाने के लिए तैयारी कर रहे है। बता दे कि वो एक बार और अपने सह-निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी से हाथ मिलाने जा रहे है। बता दे कि शाहरुख की रईस का निर्देशन करने के बाद अब एक और एक्शन थ्रिलर बनाने जा रहे है। ये फिल्म मुंबई के एक फायर फाइटर की जिंदगी में पर आधारित है।
इस फिल्म में जिस फायर फाइटर को दिखाया जाएगा उसका नाम तुकाराम है और दिखाया जाएगा कि किस तरह से वो अपनी टीम को किसी भी परिस्थिति को कंट्रोल करने के लिए उत्साहित करता है।

खबर है कि ये कोई बायोपिक नहीं होगी लेकिन कई तरह की घटनाओं से प्रेरित एक कहानी होगी जिसमें इमोशनल सीन्स भी फिल्माई जाएंगें..जो कि लोगो को अपनी कहानी से कनेक्ट करके रखेगा।
बता दें कि इस फिल्म में पिता और बेटे की कहानी भी दिखाई जो आपको इमोशनल कर देगी। राहुल ढोलकिया काफी शानदान निर्देशक है और वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके है।
फरहान अख्तर इस फिल्म में उनके साथ फिल्म को प्रोड्यूस करते हुए नजर आएंगे और हो सकता है कि वो फिल्म का हिस्सा भी बन जाए..फरहान अख्तर काफी समय से फिल्मों मे नजर नहीं आए है।
एक क्राइम थीम की ऊपर शाहरुख खान की रईस को लेकर काफी चर्चा में रहने वाले ढोलिकया ने फिल्म का निर्देशन बखूबी किया था और फिल्म लोगों को पसंद भी आई थी।
ये वो समय था जब शाहरुख खान की फिल्में फ्लॉप हो रही थी और इस अंदाज में शाहरुख को लोग देखना चाह रहे थे। फिलहाल इस फिल्म को लेकर वो चर्चा में है और फिल्म की शूटिंग कब शुरु होती है ये तो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications












