पत्नी की मौत के बाद सिंगल फादर बन गए थे ये एक्टर, सालों बाद याद कर हुए इमोशनल!

Rahul Dev On Wife Death: राहुल देव को आज के वक्त में कौन नहीं जानता है। वह एक बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार होने के साथ-साथ फिटनेस फ्रीक एक्टर भी माने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बन रहे और इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद में काफी कुछ चीजों का सामना किया है।

Rahul Dev

राहुल देव ने साल 1998 में अपनी गर्लफ्रेंड रीना देव के साथ में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बने जिसका नाम सिद्धार्थ रखा गया। एक्टर की शादीशुदा जिंदगी भी एकदम परफेक्ट थी और तभी अचानक से उनकी बीवी रीना को कैंसर हो गया। इसके बाद उनकी साल 2009 में मृत्यु हो गई।

पत्नी की मृत्यु के बाद बेटे की अकेले की परवरिश

राहुल देव की पत्नी रीना की मृत्यु के बाद में उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगियों पर काफी बुरा असर देखने को मिला। उन्होंने दूसरी शादी भी नहीं की और अपने बेटे की अकेले ही परवरिश की।

बॉलीवुड बबल के साथ में बातचीत के दौरान राहुल देव ने बात करते हुए बताया कि "साल 2009 में मेरी पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी और काम छोड़कर मैं सिंगल पेरेंटिंग कर रहा था। जिस साल उनका निधन हुआ था मुझे तेरा फिल्में खत्म करनी थी। 11 फिल्में हो चुकी थी।"

पत्नी को लेकर बात करते हुए इमोशनल हुए राहुल देव

राहुल देव इस पर आगे बात करते हुए कहते हैं कि "फिल्म खत्म करने के बाद में मैं दिल्ली आ गया था क्योंकि मैं वहां से बिलॉन्ग करता हूं। दिल्ली में मेरे माता-पिता भी थे और मुझे ऐसा लगता था कि माता-पिता के साथ में मेरे बेटे के अच्छे तरीके से परवरिश हो पाएगी। वह तब क्लास 6 में था।"

पत्नी की मृत्यु के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में है एक्टर

राहुल देव ने इसके आगे बात करते हुए बताया कि "जब मैंने पेरेंटिंग शुरू की थी तो मुझे पता चला कि इसके बारे में तो मुझे कुछ पता ही नहीं है क्योंकि हम लोग तो शूटिंग में ही बिजी रहते थे। रियल पेरेंटिंग तो मेरी पत्नी करती थी।" बस इतना कहते ही एक्टर काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। एक्टर ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद में शादी तो नहीं की लेकिन वह पिछले 13 साल से एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X