..................... Rahul Dev breaks down as he talks about raising son alone after wife's death, says it's difficult to start over again | सिंगल पेरेन्ट होने के संघर्षों पर बात करते हुए इमोशनल हुए राहुल देव, कहा- 'फिर से शुरू करना मुश्किल था' - Hindi Filmibeat

सिंगल पेरेन्ट होने के संघर्षों पर बात करते हुए इमोशनल हुए राहुल देव, कहा- 'फिर से शुरू करना मुश्किल था'

अभिनेता-मॉडल राहुल देव ने हाल ही में एक विधुर और सिंगल पेरेंट के संघर्षों बात की है। 2009 में अपनी पत्नी रीना देव की मृत्यु के बाद अभिनेता ने अपने बेटे, सिद्धार्थ देव को सिंगल पैरेंट के रूप में पाला है। राहुल ने कहा कि वह अक्सर इन्यिक्योर महसूस करते थे क्योंकि उन्होंने अपने बेटे के लिए माता और पिता दोनों बनने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "विधुर होना आसान नहीं है, जैसा कि फिल्मों में दिखाया जाता है।"

अभिनेता ने कहा, "पेरेंटिंग बिल्कुल भी आसान नहीं है। बच्चों को पालने में महिलाओं का बड़ा हाथ होता है। जिस तरह से वे बच्चों को समझते हैं, वैसा कोई नहीं समझ सकता। बच्चों के लिए उनके पास जिस तरह का धैर्य होता है, मैंने वो लाने की बहुत कोशिश की। लेकिन कई बार ऐसा भी होता था जब मैं अपना आपा खो देता था।"

rahul-dev-breaks-down-as-he-talks-about-raising-son-alone-after-wife-s-death

बता दें कि राहुल देव का विवाह वर्ष 1998 में रीना से हुआ था। मगर, कैंसर के चलते वर्ष 2009 में रीना देव इस दुनिया से चली गईं। इसके बाद राहुल देव ने अकेले ही बेटे का पोलन-पोषण किया है।

राहुल ने आगे कहा, "मुझे मां और पिता दोनों बनने की कोशिश करनी पड़ती थी। जब मैं स्कूल में पेरेंट- टीचर्स मीटिंग में जाता था, तो मैं ज्यादातर माताओं को देखता था। शायद ही कभी मैंने किसी पिता को वहां देखा होगा। उस समय, मुझे गहरी असुरक्षा की भावना महसूस हुई। मुझे लगता कि पुरुष कहां हैं।"

राहुल देव ने कहा कि ऐसी तमाम बाते हैं, जिन्हें अब वह याद भी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं दुआ करूंगा कि किसी को उन हालातों का सामना न करना पड़े। फिल्मों में सबकुछ बहुत आसान लगता है। लेकिन, हकीकत में जिंदगी की दोबारा शुरुआत करना बेहद मुश्किल होता है।"

बता दें कि राहुल देव लंबे वक्त से मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे हैं। दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर है। मुग्धा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें रिश्ते के बारे में डाउट था क्योंकि दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है। लेकिन बता दें, राहुल देव और मुग्धा 8 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X