राहुल बोस का ड्रीम प्रोजेक्ट 'रग्बी पर फिल्म'

राहुल बोस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अन्य कामों के लिए चर्चित रहते हैं। उनकी पहली पसंद ऑफबीट फिल्में हैं। इस फिल्म से पहले राहुल क्लाइमेट चेंज पर हो रहे वैश्विक सम्मेलन में पहुंचने पर चर्चा में आए थे। कम ही लोग जानते होंगे कि राहुल रग्बी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह देश की अंतर्राष्ट्रीय रग्बी टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।
अभिनेता राहुल बोस का ड्रीम प्रोजेक्ट इस खेल को बड़े पर्दे पर उतारना है। बयालीस वर्षीय बोस कहते हैं, "मैं एक दिन रग्बी पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा लेकिन पटकथा पूरी तरह से खेल पर आधारित नहीं होगी। उसमें खेल से अलग भी कुछ होगा।" बोस मानते हैं कि खेल पर आधारित फिल्में खेलों में दर्शकों की रुचि बढ़ा सकती हैं लेकिन इसका दीर्घकालिक फायदा होगा इस पर वह संशय में हैं।
actor अभिनेता खेल द जैपनीज वाइफ फिल्म रग्बी राहुल बोस film rahul bose rugbi sports the japenese wife


Click it and Unblock the Notifications