राहुल बोस का अलग तरह का रोमांस

By Priya Srivastava

Kucch Luv Jaisaa
राहुल बोस वैसे अभिनेता हैं, जो हर तरह के किरदार नहीं निभाते। वे बेहद सोच समझ कर किरदारों को निभाने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में विपुल शाह की फिल्म 'कुछ लव सा' को साइन किया है। इस फिल्म में वह एक क्रिमनल का किरदार निभा रहे हैं। जिसे एक शादीशुदा लड़की से प्यार हो जाता है।

इस फिल्‍म के बारे में राहुल बोस बताते हैं कि वे फिल्म रोमांटिक फिल्म नहीं, लेकिन फिल्म में भरपूर रोमांस है। दर्शक जब इस कहानी को देखेंगे तो महसूस करेंगे कि यह फिल्म हर किसी के लिए है। हर वर्ग के व्यक्ति इस फिल्म का आनंद उठा पायेंगे।

राहुल ने बताया है कि उन्होंने इससे पहले चूंकि ऐसा किरदार नहीं निभाया था। इसलिए वह यह किरदार करने के लिए तैयार हुए। शेफाली शाह के साथ वे दूसरी पर पर्दे पर नजर आयेंगे। फिल्म में बहुत मस्ती है, अच्छे गीत भी हैं। फिल्म का निर्देशन बर्नाली शुक्ला ने किया है। विपुल शाह निर्माता हैं। राहुल बताते हैं कि हमारे आस-पास भी ऐसी कई जिंदगी घूमती फिरती रहती है, जिससे मिल कर हमें न चाहते भी कुछ तो हो जाता है। वह कुछ तो लव जैसा ही होता है।

राहुल ने बताया कि वह फिल्में भी बनाना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल वे सिर्फ अभिनय पर ध्यान दे रहे हैं। अभिनय के साथ साथ वह समाज सेवा में भी बहुत विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि हमें अपनी जिंदगी को ग्रीन बनाना बेहद जरूरी है। इसलिए वह हरियाली से जुड़े कई एनजीओ को भी बहुत सहयोग करते हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फिल्म हिट हो या फ्लॉप लेकिन वे ऐसी ही फिल्में हमेशा करते रहेंगे। यह तय है। उन्हें अपने करियर से कोई शिकायत नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X