'पूजा के सामने वो पानी कम चाय है...', सौतेली बहन आलिया भट्ट को लेकर ये क्या बोल गए राहुल भट्ट

Rahul Bhatt On Alia Bhatt

Rahul Bhatt On Alia Bhatt: आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने हाल ही में अपनी बहन को लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि राहुल भट्ट का कहना है कि आलिया, पूजा भट्ट के सामने कुछ भी नहीं है। राहुल भट्ट का कहना है की पूजा भट्ट, आलिया भट्ट से बहुत ज्यादा बेहतर है।

हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान राहुल भट्ट ने कहा कि "मुझे पता है कि आलिया मेरी सगी बहन पूजा भट्ट के सामने कुछ भी नहीं है। ना तो टैलेंट में और ना ही लुक्स में। मेरी बहन के सामने आलिया पानी कम चाय है और यह मेरी पर्सनल राय है। अगर आप पूछेंगे कि सभी भाई बहनों में कौन सबसे ज्यादा टैलेंटेड है तो वह पूजा भट्ट है।"

राहुल भट्ट ने आगे बात करते हुए कहा कि "पूजा मेरे पिता की विरासत को आगे ले जाने वाली सच्ची उत्तराधिकार है। मैं पूजा को उसके स्टारडम में देखा हुआ है और वह तब सबसे बड़ी सेक्स सिंबल हुआ करती थी। लेकिन अब वह मां बन गई है और बहुत सक्सेसफुल है।"

राहुल भट्ट ने आगे यह भी कहा कि "अब मैं ऐसा नहीं कर सकता कि फोन उठा कर कहूं कि मैं तुमसे मिलने आ रहा हूं। मेरा किसी के भी साथ में ऐसा बॉन्ड नहीं है और कुछ प्रोटोकॉल भी मैं मेंटेन करता हूं। वह बहुत अच्छी मां है और वह मेरी दूसरी सौतेली बहन शाहीन भट्ट का भी बहुत ध्यान रखती है। जिसकी मैं बहुत इज्जत करता हूं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राहुल भट्ट ने अपने जीजा रणबीर कपूर को लेकर भी काफी बातें कही है। उन्होंने कहा कि रणबीर अपनी बेटी राहा का बहुत ध्यान रखते हैं और वह आलिया के भी इज्जत करते हैं। बताते चलें कि महेश भट्ट ने दो शादियां की और उनकी पहली शादी किरण भट्ट के साथ में हुई। जिनसे उनका पूजा और राहुल हुए। दूसरी शादी उन्होंने सोनी राजदान के साथ की दिन से उन्हें दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हुई।

More from Filmibeat

Read more about: rahul bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X