महेश भट्ट का विवादित बेटा राहुल बनेगा हीरो

खबर है कि राहुल भट्ट बहुत जल्द लेखिका शगुफ्ता रफीक की लिखी कहानी पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन खुद महेश भट्ट करेंगे। आपको बता दें कि पहले राहुल भट्ट को सन्नी लियोन के साथ बॉलीवुड में उतारने की तैयारी थी लेकिन बात बन नही पायी थी लेकिन इस बार राहुल भट्ट को सोची समझी प्रणाली के तहत फिल्मी कैनवस पर लाने की तैयारी है।
गौरतलब है कि मुंबई में जिमखाना चलाने वाले राहुल भट्ट का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जिस समय मुंबई धमाके का आरोपी हेडली से उनके यराने की बात सामने आयी थी। महेश भट्ट ने मीडिया का सहारा लेकर इस बात को गलत साबित करने की कोशिश की थी फिलहाल मामला अभी भी सवालों के घेरे में है। इसके बाद अपनी इमेज सुधारने के लिए राहुल कलर्स के विवादित शो बिग बॉस सीजन 4 में नजर आये थे लेकिन यहां भी वो पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के साथ लवअफेयर के कारण चर्चा में रहे थे और बहुत जल्दी शो से बाहर हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications











