राहुल और आंचल कर रहे हैं डेटिंग

आंचल और राहुल की मुलाकात 'बिग बॉस' के घर में हुई थी। राहुल कहते हैं, "हां, मैं और आंचल एक-दूसरे के विषय में सोच रहे हैं। हम पिछले एक महीने से साथ में समय बिता रहे हैं। मुझे लोगों के साथ खुलने में बहुत समय लगता है और हेडली से मेलजोल के बाद जो कुछ हुआ उसके बाद से मैं नए लोगों से मिलने में और भी डरता हूं।"
'बिग बॉस 4' के पहले दिन से ही राहुल का दिल आंचल पर आ गया था। वह कहते हैं, "वह ईमानदार और विश्वसनीय हैं। वह प्यारी हैं। मैं हमारा रिश्ता लम्बा चलने की उम्मीद करता हूं।"
नए साल के अवसर पर आंचल गोवा में थीं। राहुल कहते हैं, "इस साल मैं अपने नजदीकी दोस्तों के साथ पुणे में था लेकिन मैं वादा करता हूं कि अगली बार मैं आंचल के साथ गोवा में रहूंगा। जैसा कि मैंने कहा है कि मैं उनके साथ एक लम्बा रिश्ता रखने के विषय में सोच रहा हूं।"
जब आंचल से उनके राहुल से रिश्ते के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कूटनीतिक ढंग से जवाब दिया, "राहुल एक अच्छे मित्र हैं। मैं 'बिग बॉस' के घर में उनसे मिली थी। इस शो से मुझे लोगों के बीच पहचान बनाने में मदद मिली है।"


Click it and Unblock the Notifications











