OMg! कैटरीना के साथ फिल्म 'फितूर' में बिलावल भुट्टो!

बिलावर भुट्टो और बॉलीवुड में....आपकी तरह हमें भी यह जानकर आश्चर्य हुआ था। लेकिन सूत्रों की मानें तो, अभिषेक कपूर की फिल्म फितूर में 'अगली' फेम एक्टर राहुल भट्ट बिलावल भुट्टो जैसा किरदार अदा करते दिखेंगे। आपको बता दें, बिलावल भुट्टो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन हैं और कुछ ही दिनों पहले कश्मीर को लेकर बयानों की वजह से बिलावल सूर्खियों में आए थे।

rahul bhatt

फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, फिल्म में एक युवा किरदार रखा गया है जो कि पाकिस्तान के एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आता है। वहीं, राहुल भट्ट को भी बिलावल जैसे कपड़े और लुक्स अपनाने को कहा गया है।

गौरतलब है कि, राहुल को अभी अपने किरदार से संबंधित कुछ भी बताने के लिए मना किया गया है। लेकिन हम आपको बता दें, फिल्म में राहुल का नाम बिलाल रखा गया है, जो कि काफी हद तक बिलावल से मिलता-जुलता है। फिल्म में राहुल के अपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट किया गय़ा है।

फिल्म 'फितूर' की कहानी चार्ल्स डिकेन्स की नॉवेल ग्रेट एक्पेकटेशन पर आधारित है। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि चार्ल्स डिकेन्स की कहानी में निर्देशक पाकिस्तान के राजनीतिक युवा नेता को कहां फिट करते हैं। बहरहाल, जब विशाल भारद्वाज शेक्शपियर की कहानी में कश्मीर को फिट कर सकते हैं तो यह भी संभव सा लगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X