'जय हो' के जरिए ग्रीन पीस का संदेश देंगे रहमान

By Neha Nautiyal

A.R.Rehman
ऑस्कर और ग्रैमी विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान जून से अपने बहुप्रतीक्षित ग्लोबल टूर की शुरूआत करेंगे। इस टूर में वह जाने माने कोरियाग्राफर और निर्देशक एमी थिनखम के साथ लाइव कंसर्ट करेंगे।

खबर के अनुसार 11 जून से ए आर रहमान 'जय हो कंसर्ट: द जर्नी होम व‌र्ल्ड टूर' की न्यूयार्क से शुरूआत करेंगे। वो इस टूर में दुनियाभर के लगभग 20 शहरों का दौरा करेंगे। इसका निर्माण रापोर्ट प्रोडक्शन के दीपक गट्टानी कर रहे हैं। इस टूर के जरिए रहमान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करने जा रहे हैं।

उनके 'जय हो" नाम के इस वर्लड टूर के तहत हर कंसर्ट में ग्रीन कार्पेट बिछाया जाएगा। रहमान इसके जरिए मौसमीय बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहते हैं। इस आयोजन में शराब पर भी पाबंदी होगी। इस टूर के दौरान रहमान न्यूयार्क, अटलांटिक सिटी, वाशिंगटन, शिकागो, डेट्रायट, टोरंटो, सैन फ्रांसिस्को, लास ऐंजिल्स, डलास, ह्यूस्टन, एमेस्ट्रडम, पेरिस, ओस्लो, मेनचेस्टर और लंदन में कंसर्ट करेंगे। इस व‌र्ल्ड टूर के अन्य स्थानों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X