अमेरिका में रहमान कहेंगे 'जय हो'

रहमान ने इस विश्व भ्रमण को 'एआर रहमान जय हो कन्सर्ट : द जर्नी होम वर्ल्ड टूर' नाम दिया है। इसके अंतर्गत गुरुवार को वह न्यूयार्क के नासाउ कोलिसियम में कार्यक्रम पेश करेंगे और फिर न्यू जर्सी, वाशिंगटन, शिकागो, डेट्राएट, सान फ्रांसिस्को, लॉस एंजेलिस, रेले और अटलांटा के दौरे पर जाएंगे।
मुंबई पर बनी मशहूर फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में अपनी शानदार संगीत के लिए गोल्डन ग्लोब और अकादमी अवार्ड जीत चुके रहमान ने वाशिंटगटन में होने वाले अपने कार्यक्रम के लिए एक संक्षिप्त अभ्यास किया।
देखें : रेडियो मिर्ची पर रेड अलर्ट
रहमान ने लोगों से वादा किया है कि रविवार को फेयरफैक्स के पैट्राएट सेंटर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान वह हॉलीवुड और बॉलीवुड के संगीत को मिलाते हुए एक अलग तरह का संगीत लोगों के सामने पेश करेंगे। रहमान ने कहा, "आमतौर पर मुझे यहां दक्षिण एशियाई श्रोता अधिक मिलते हैं। इनमें तमिल, तेलुगू, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, पाकिस्तानी, श्रीलंकाई और बांग्लादेशी शामिल होते हैं। स्लमडॉग की सफलता के बाद मैंने यहां के श्रोताओं के सामने कुछ नए तरह का संगीत पेश करने का फैसला किया है।"


Click it and Unblock the Notifications











