'पैसे वापस पाने के लिए जा सकता हूं अदालत'

By Bbc
'पैसे वापस पाने के लिए जा सकता हूं अदालत'

राहत बुधवार को ही भारत से पाकिस्तान पहुंचे.

पाकिस्तानी गायक राहत फ़तेह अली ख़ान के मुताबिक भारत के कस्टम विभाग ने उनसे जो रक़म ज़ब्त की है उसे वापस पाने के लिए वो अदालत का सहारा ले सकते हैं.

वो बुधवार को भारत से पाकिस्तान पहुंचे और रात को लाहौर में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए बोले, "ये हमारे ऊपर है कि वो रक़म पाने के लिए हम क्या क़दम उठाएं. मैं अपने दोस्तों के साथ सलाह-मशविरा कर रहा हूं. हो सकता है कि हम इस मामले में अदालत जाएं."

राहत ने बताया कि भारतीय कस्टम विभाग ने उनके पास मौजूद सवा लाख डॉलर की पूरी रक़म ज़ब्त कर ली है और उनसे जुर्माना भी भरवाया गया.

साथ ही वो भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया से नाराज़ हैं. राहत कहते हैं, "भारत का कस्टम विभाग मुझसे पूछताछ कर रहा था. क्या हो रहा था इस बात की जानकारी ना तो भारतीय मीडिया को थी और ना ही पाकिस्तानी मीडिया को. बस सब मनगढ़ंत ख़बरें चलाए जा रहे थे."

राहत ने ये भी कहा कि पाकिस्तान में उनके मामले की मीडिया ग़लत ढंग से रिपोर्टिंग कर रहा था जिससे उनके घर वालों को भी काफ़ी तकलीफ़ पहुंची.

ग़ौरतलब है कि राहत को भारत में विदेशी मुद्रा कानून का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी. बाद में उन्हें भारी जुर्माना लेकर छोड़ा गया था.

राहत फ़तेह अली ख़ान ने भारत की सरकार का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "पूछताछ के दौरान मेरे साथ बहुत अच्छा सुलूक किया गया. एक फ़नकार होने के नाते मुझे जो इज़्ज़त मिलनी चाहिए वो मुझे मिली."

राहत ने कहा कि पाकिस्तानी हुकूमत का भी इस दौरान उन्हें पूरा सहयोग मिला. उन्होंने इन ख़बरों का भी खंडन किया कि उन्हें पहले भी इस तरह के मामलों में चेतावनी मिल चुकी थी.

राहत ने ये भी कहा कि उन्हें भविष्य में भी भारत में कोई शो करने से गुरेज़ नहीं है.

राहत के मुताबिक, "मुझे मेरी शख़्सियत के हिसाब से जहां भी काम मिलेगा मैं करूंगा. वो चाहे भारत में हो, अमरीका में या यूरोप में. मैं कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे पाकिस्तान का नाम नीचे हो."

राहत ने बताया कि जिस दौरान वो हिरासत में थे और जब उनसे पूछताछ चल रही थी तो भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री से सिर्फ़ महेश भट्ट ने उनके समर्थन में आवाज़ उठाई.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X