राहत ने महेश की ब्लड मनी के लिए मुफ्त में गाना गाया
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान हर गीत में अपनी आवाज देने के लिए करीब एक लाख रुपये लेते हैं, लेकिन महेश भट्ट की फिल्म ब्लड मनी में उन्होंने गाने के लिए कोई पैसा ना लेकर महेश का आभार जताया है।
दरअसल महेश और उनके भाई मुकेश ने राहत का साथ उस समय दिया था जब वह पिछले साल मुंबई में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अघोषित विदेशी मुद्रा साथ लाने के आरोप में पकड़े गए थे।
यह वह समय था, जब फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी। भट्ट की इस दरियादिली को राहत अब तक नहीं भुला पाए हैं। इसलिए उन्होंने बिना किसी मेहनताने के उनकी फिल्म में गीत गाकर अपना आभार प्रकट व्यक्त किया है।
इस बारे में खुद राहत का भी कहना है कि कानूनी मामलों में फंसने के दौरान भट्ट साहब ही मेरे समर्थन में सबसे आगे आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











