दुल्हन बनीं राहत फतेह अली खान की बेटी, वेडिंग फोटोज देख लोग बोले- शादी तो एक दम अंबानी स्टाइल में की है...
साल का अंत होने जा रहा है इस साल कई सारे भारतीय सितारे शादी के बंधन में बंधन चुके हैं। वहीं हाल ही में एक पाकिस्तानी दुल्हन की झलक ने लोगों का दिल जीत लिया है। वैसे तो भारत और पाक के रिश्ते कुछ खास मजबूत नहीं हैं। दोनों सरहदों के बीच की कड़वाहट सिर्फ राजनीति में ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत में भी देखी गई। हिंदुस्तान और पाकिस्तान के सितारों के बीच भी काफी बदले सुर सुनने को मिले।

लेकिन इन सबके बाद भी करोड़ों ऐसे भारतीय फैन्स हैं जो इस पाकिस्तानी दुल्हन की एक झलक देखने के लिए बेताब नजर आए। जी हां, गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही यह खूबसूरत दुल्हन कोई राजनेता और अभिनेता की बेटी नहीं बल्कि जाने माने सिंगर राहत फतेह अली खान की बेटी माहीन खान हैं। जो अब किसी और की हो चुकी हैं। बता दें कि चमचमाते गोल्डन कलर के लहंगे में माहीन बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।
बड़े ही धूमधाम से की बेटी की शादी
बता दें कि जहां माहीन खूबसूरत लहंगे में दिखीं वहीं उनके दूल्हे राजा कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने प्रिंटेड जैकेट कैरी की है। बता दें कि राहत फतेह अली खान ने अपनी बेटी की शादी में किसी चीज की कोई कमी नहीं छोड़ी है। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने तमाम लग्जरी व्यवस्था करवाई थीं। बेटी की शादी के खास मौके पर उन्होंने कई VIP मेहमानों को भी न्योता दिया था।
शादी में जच गए राहत फतेह अली खान
बेटी के बाद पिता की बात करें तो जैसे ही राहत फतेह अली खान और उनकी पत्नी की तस्वीर सामने आई लोगों की नजरें तो बस उनपर ही टिक गईं। जहां सिंगर ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा और बंडी में नजर आए वहीं उनकी बेगम बेहद ही खूबसूरत लाइट पिंक कलर के शरारे में नजर आईं। बता दें कि राहत फतेह अली खान की बेटी की शादी की तस्वीरें देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही खूबसूरत। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- माशाल्लाह नजर ना लगे। बता दें कि पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान में भी सिंगर राहत फतेह अली खान की बेटी की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











