Rahat Fateh Ali Khan ने हाथ जोड़कर मांगी मांफी, Video जारी करते हुए कहा, साजिश है ये..'

राहत फतेह अली खान के द्वारा हाल ही में अपने शागिर्द को बुरी तरह से पीटने के वीडियो सामने आया था। हालांकि बाद में शागिर्द के साथ राहत फतेह अली खान ने सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है और ये नॉर्मल सी बात है।
लेकिन लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद राहत फतेह अली खान के होश अब ठिकाने पर आ गए हैँ। हर जगह से उनको काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है। इसका नतीजा ये निकला है कि राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी है।
जी हां, राहत के इस वीडियो में पाकिस्तान की मशहूर मैगजीन के पेज से साझा किया गया है। इसमें राहत कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ''मैं आपके लिए एक बहुत ही स्पेशल मैसेज रिकॉर्ड कर रहा हूं। मैं माफी मांगना चाहता हूं। सबसे पहले मुझसे जो गलती हुई है, पहले तो मैं अपने रब से माफी का तलबगार हूं।
अल्लाहताला मुझे माफ करें जिसने सभी इंसानों को एक जैसा बनाया। एक इंसान और आर्टिस्ट नाते मुझे इस तरह का व्यवहार किसी से नहीं करना चाहिए। मैं खानदार से जो कि 600 साल से कव्वाली के फन से नवाजा गया है उनसे भी माफी मांगता हूँ।
मैं अपने फैंस से परिवार से और फैमिली फ्रेंड्स से माफी मांगता हूं।'' इसके आगे उन्होने कहा कि, ''ये गलती अब कभी नहीं होगा, ये करीब 9 महीने पहले की वीडियो है, मेरी इजाजत के बगैर इन्होने मेरी वीडियो को बनाना शुरु किया था।''
इसके अलावा भी राहत ने काफी कुछ कहा है जिसके लिए आपको ये वीडियो देखनी पड़ेगी। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''इसको इंटरनेशनली बैन करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''ये तो नवाज शरीफ लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''इसका असली चेहरा दिखा था।'' इस तरह से लोग लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











