..................... Raha Kapoor Walk with father Ranbir Kapoor, cute video viral on social media - Hindi Filmibeat

पिता रणबीर कपूर के साथ रौब दिखाती नजर आईं बेबी राहा, दिए ऐसे पोज की फैन्स भी बोले- ये सबको पीछे छोड़ देगी...

Raha Kapoor

Ranbir Kapoor raha Kapoor Video Viral: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के नामी सितारों में से एक हैं, लेकिन दोनों सितारों के साथ ही अब फैन्स को उनकी नन्ही परी यानी की राहा का भी इंतजार रहता है। राहा इतनी क्यूट हैं कि जब भी वह पब्लिक एरिया में स्पॉट की जाती हैं। लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। बता दें कि हाल ही में राहा कपूर को पिता रणबीर कपूर के साथ घर के बाहर टहलते देखा गया। इस दौरान को-ऑर्ड सेट पहनी राहा बेहद ही स्टाइल में चलती नजर आईं।

क्यूट राहा का वीडियो हुआ वायरल
जी हां, हाल ही में राहा कपूर (Raha Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा कपूर ब्राउन और क्रीम कलर का को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। राहा बेहद ही क्यूट दिखाई दे रही हैं। वहीं जैसे ही पैपराजी राहा की तस्वीरें खींचने लगते हैं तब राहा कभी फोन का पोज बनाती नजर आती हैं तो कभी वह क्यूट एक्सप्रेशन देती दिखती हैं। राहा का क्यूट अंदाज देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लगा गई है।

कमेंट करते नहीं थके फैन्स
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- राहा कितनी क्यूट है तो वहीं दूसरे ने लिखा- राहा बहुत प्यारी है ये सबसे पीछे छोड़ देगी। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा राहा ऋषि कपूर की झलक खाती है। बता दें कि राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर को हुआ था। वहीं इस साल राहा 2 साल की हो जाएंगी। बता दें कि पिछले साल 25 दिसंबर को आलिया और रणवीर ने बेटी राहा का चेहरा रिवील किया था। तब से आए दिनों राहा कपूर आए दिनोें चर्चाओं में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X